फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर किसान नेताओं ने अपने घरों से ही काला दिवस मनाया। जो भी किसान नेता थे, अधिकांश के घर के बाहर पुलिस जुटी रही और उनको बाहर नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन

इस पर किसान नेताओं ने अपने आवास पर ही काले झंडे फहराकर विरोध किया। भारतीय किसान यूनियन की तरफ से तीनों कृषि कानूनों के विरोध में काला दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुबह मंडल अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन प्रहलाद सिंह को उनके आवास ग्राम अहरौरा थाना क्षेत्र के धुरियां में पुलिस प्रशासन द्वारा नजरबंद किया गया। फिर भी प्रहलाद सिंह ने अपने आवास पर काला झंडा फहरा कर विरोध प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह के आवास पर थाना अध्यक्ष अहरौरा अजीत कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ उनको घर पर ही नजरबंद किया। इसी प्रकार भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के मंडल अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह महादेव के आवास पर अहरौरा पुलिस ने उनको नजरबंद किया। इसी संगठन की महिला जिलाध्यक्ष अर्चना चौबे ने अपने घर पर काला झंडा फहराकर तीनों कृषि कानूनों का विरोध किया और उसे वापस लेने की मांग की। संरक्षक राजेंद्र प्रसाद शास्त्री व जिला उपाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय, शीतल उपाध्याय ने भी कृषि कानूनों का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें