फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार 723 युवा समेत 4666 को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शुरू हुए 18 प्लस टीकाकरण के तहत बुधवार को जिले के बूथों पर टीका लगवाने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग पहुंचे रहे। टीकाकरण के लिए लंबी लाइन लगी थी। मंडलीय अस्पताल के साथ अन्य स्थानों पर टीका लगाने पहुंचे लोगों ने पहले फार्म भरकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन का वैरिफिकेशन कराया। इसके बाद टीकाकरण कक्ष में टीका लगवाया। बुुधवार को कुल तीन हजार 723 युवाओं ने टीका लगवाया। इसके अलावा 45 प्लस में 852 कोविशील्ड का प्रथम डोज, 52 द्वितीय डोज और कोवैक्सीन की 19 प्रथम डोज और 20 द्वितीय डोज का टीका लगा। कुल 4666 को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों में चील्ह पीएचसी में 201, गुरुसंडी पीएचसी में 253, विजयपुर में 226, पड़री पीएचसी में 141, कछवां पीएचसी में 288, सीखड़ पीएचसी में 287, जमालपुर पीएचसी में 354, चुनार में 484, लालगंज में 98, हलिया में 241, पटेहरा में 169, राजगढ़ में 197, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 784 को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके अलावा इन स्थानों पर 45 प्लस वालों को भी टीका लगा। इसमें चील्ह पीएचसी में 21 , गुरुसंडी पीएचसी में 71, विजयपुर में 42, पड़री पीएचसी में 71, कछवां पीएचसी में 100, सीखड़ पीएचसी में 75, जमालपुर पीएचसी में 40, चुनार में 82, लालगंज में 90, हलिया में 57, पटेहरा में 15, राजगढ़ में 80, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 108 को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण केंद्र पर पुलिस तैनात रही। टीकाकरण स्थल पर पहले फार्म लेकर उसे भरने के बाद वेरिफिकेशन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें