फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में किसान की मौत, एक घायल

Tue, 12 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
भालू के हमले में किसान की मौत
विज्ञापन
हलिया क्षेत्र के बंजारी कला गांव से सटे जंगल किनारे खेत में महुआ बीन रहे एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया। इससे किसान की मौत हो गई। बचाव में पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को भी भालू ने घायल कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


 बंजारी कला निवासी विकेश बहेलिया (40) सोमवार सुबह पांच बजे एक किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ के नीचे महुआ बीन रहे थे। उसी दौरान सेवदी नदी के ठाढ़ी पाथर घाट की ओर से आए भालू ने विकेश पर हमला कर दिया। विकेश ने बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन भालू ने चेहरे को नोच डाला। इससे विकेश ने दम तोड़ दिया। बचाव में पहुंचे गोकुला मौर्य (45) पर भी भालू ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे, तब भालू भाग निकला।

 ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले इंद्रवार गांव निवासी रामजियावन राय को भी भालूओें ने इसी जंगल में मार डाला था। विकेश के परिवार में अब पत्नी दुलराजी देवी और छह बच्चे हैं।  एक लड़की आैर चार बेटे हैं। विकेश मजदूरी व किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उधर, लोगों ने हलिया एसओ यादवेंद्र पांडेय और क्षेत्रीय वनाधिकारी जेपी सिंह को सूचना दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने मृतक की पत्नी को दस हजार रुपये की मदद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें