हलिया। मड़वा धनावल गांव में शनिवार की सुबह सांड़ ने एक किसान की जान ले ली। सांड़ किसान के खेत में घुस गया था। जब किसान हांकने पहुंचा तो सांड़ ने हमला कर दिया।
गांव निवासी किसान गौरीशंकर मौर्य (55) ने घर से 100 मीटर दूर खेत में प्याज की खेती की है। शनिवार की सुबह सांड़ प्याज के खेत में घुस गया। किसान ने सांड़ खेत से निकालने का प्रयास किया। लेकिन सांड़ ने किसान पर हमला कर दिया। किसान की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने सांड़ को भगाया। किसान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन बरौंधा स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सक ने किसान को मृत लाया घोषित कर दिया।