फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में तालाब में डूब कर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी 28 वर्षीय किसान का शव मंगलवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के ही तालाब में उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाया। युवा किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के भीटी गांव निवासी राकेश कुमार पांडेय (28) पुत्र स्व.पुष्कर पांडेय सोमवार की रात घर से शौच के लिए गांव के बाहर तालाब तक गए हुए थे। देर रात तक युवक घर वापस नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने गांव में युवक की काफी खोजबीन की, परंतु कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को सुबह गांव के कुछ लोग तालाब की तरफ गए तो युवक का शव पानी में उतराया हुआ दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों की सूचना पर पहुंचे राजगढ़ चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने तालाब में उतराए किसान के शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर थानाध्यक्ष मड़िहान शैलेश राय और सीओ नक्सल अजय राय भी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक युवक शराबी किस्म का था। प्रथम दृष्टया डूब जाने से मौत होने का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें