मिर्जापुर। मडि़हान थाना क्षेत्र के राजगढ़ के रामपुर बरहों निवासी किसान किसान की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। किसान विजय पटेल (65) की राजगढ़ मद्धपुर मार्ग के किनारे पुरैनिया में खरीदे गए जमीन के पास गड्ढे में डूबने से जान गई है।
खोराडीह से राजगढ़ मार्ग का पुनर्निर्माण किया जाना है। इसके लिए ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों तरफ जेसीबी से गड्ढा खोदकर मिट्टी निकाल ली गई है। गहरा गड्ढा होने से उसमें पानी भर गया है। परिजनों ने बताया कि विजय पटेल मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। बुधवार को दोपहर बाद अपने घर से निकले थे। बृहस्पतिवार शाम उनका शव ग्रामीणों ने गड्ढे में देख कर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद