फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव लेकर घर पहुंचे परिजन, लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। हरियाणा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में युवक का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी राजबहादुर का 21 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार काफी समय से अपने मामा के साथ मुंबई में रह कर नौकरी करता था। घर से तीन माह पूर्व मुंबई मामा के यहां गया था। वहां से 10 दिन पूर्व हरियाणा चला गया। 22 अगस्त को परिवार के लोगों से रक्षाबंधन पर बातचीत किया था। परिजनों के अनुसार 23 अगस्त को खबर आई कि दिनेश कुमार ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर परिजन वहां गए तो उनको शव सौंपा गया। जहां पर आत्महत्या करने की जगह दिखाई गई वह संदिग्ध था। परिजन शव लेकर बृहस्पतिवार को घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। शव देखते ही मां गंगा देवी व भाई बहन परिजन बिलखने रोने लगे। मृतक दिनेश कुमार अविवाहित था, लेकिन घर का खर्च चलाने में पिता का सहयोग करता था। मृतक दो भाई, दो बहनों में बड़ा था। चर्चा थी कि मामा मुंबई से घर आ रहा था तो दिनेश को भी घर चलने को कहा, लेकिन वह किसी से बात करके हरियाणा के फाड़ा नामक स्थान पर चला गया। वहां पर बीरबल नामक व्यक्ति के मकान में रहने लगा था। पुलिस को उसी कमरे में पाइप में गमछे के फंदे पर शव लटकता मिला था। परिजनों का आरोप है कि दिनेश की हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी है, लेकिन वहां की पुलिस आत्महत्या बता कर शव सौंप दिया। परिजनों के समझ में नहीं आ रहा है कि रक्षाबंधन के दिन वीडियो काल करके बात किया और रात में फांसी क्यों लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें