फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनने वाले विंध्य कॉरीडोर की फॉल सीलिंग गिरी, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल

Sat, 16 Nov 2024 11:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

विंध्य कॉरीडोर का भवन बनकर तैयार होने के बावजूद अभी तक सुविधाएं शुरू नहीं हो सकी थीं कि फॉल सीलिंग के गिरने से सवाल खड़े होने लगे हैं। इसके साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। अधिकारी मामले पर ध्यान देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विंध्य कॉरीडोर की फाॅलसीलिंग गिरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्य कॉरिडोर के भवन आदि बनकर तैयार होने के बावजूद अभी तक कई सुविधाएं शुरू भी नहीं हो पाई हैं कि परिक्रमा पथ में लगी फॉल सीलिंग गिरने लगी है। कहीं फर्श पर उसके टुकड़े तो छत पर कई स्थान पर खाली नजर आ रहे हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। इससे दर्शनार्थियों के घायल होने का खतरा भी बना हुआ है।

विज्ञापन


विंध्याचल मंदिर को भव्य रूप देने साथ ही सुविधा संपन्न बनाने के लिए विंध्य कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। प्रथम फेज का काम पूरा हो चुका है। करीब 331 करोड़ की लागत से परिक्रमा पथ, परकोटा, चार प्रमुख मार्गों पर प्रवेश द्वार, इंट्रेंस प्लाजा आदि के निर्माण हो चुके हैं।

परिक्रमा पथ पर बने भवन के प्रथम तल को खूबसूरत बनाने के लिए भव्य फॉल सीलिंग लगाई गई है। अब स्थिति यह है कि कई जगह फॉल सीलिंग का हिस्सा गिर गया है। मुंडन व यज्ञोपवीत स्थल, ब्राह्मण एवं अन्य भक्तों के लिए बने आराधना स्थल की फॉल सीलिंग का बड़ा हिस्सा गिर चुका है। लिफ्ट के पास भी इसी तरह का दृश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें