केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि कृषि निर्यात में वृद्धि से न सिर्फ विदेशी मुद्रा कोष बढ़ेगा बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने के अनुरूप किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। बिचौलियों की बजाय किसानों को उनकी मेहनत का सीधा लाभ मिल सकेगा। चुनार में निर्यात केंद्र स्थापित होने से मिर्जापुर के अलावा पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के किसानों को भी बड़े पैमाने पर लाभ होगा। रोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे।
प्राविधिक शिक्षा एवं बाट माप मंत्री आशीष पटेल
- फोटो : अमर उजाला
प्राविधिक शिक्षा एवं बाट माप मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि निर्यात सुविधा केंद्र शुरू होने पर मिर्जापुर के किसानों की सब्जी व अनाज को सुरक्षित तरीके से दूसरे देशों में निर्यात किया जा सकेगा। किसानों को उनकी मेहनत की कमाई सीधे मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कृषि क्षेत्र में युवा कॅरियर बना सकेंगे और निर्यातक बन सकेंगे।