फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ कंजड़ बस्ती में रविवार की सुबह एसडीएम मड़िहान व सीओ के नेतृत्व में आबकारी की टीम ने छापा मारा। इस दौरान 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने 15 क्विंटल लहन नष्ट करते हुए दो अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन

राजगढ़ के कंजड़ बस्ती में महुआ से बनाकर अवैध कच्ची शराब बेचे जाने मिली थी। शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम मड़िहान रोशनी यादव, सीओ सिटी संजय कुमार यादव, आबकारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंहपुलिस फोर्स के साथ राजगढ़ के कंजड़ बस्ती में छापेमारी की। एक दर्जन भट्ठियां तोड़ते हुए, 45 लीटर अवैध शराब व 15 क्विंटल लहन नष्ट किया। 2 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि बार बार चेतावनी देने के बाद भी राजगढ़ बस्ती में अवैध शराब बड़े पैमाने पर बनाई व बेची जा रही है। जिसपर संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस कार्रवाई के तुरंत बाद फेकी गई लहन को इकट्ठा कर कच्ची शराब बनाने वालों की भट्ठियां पुन: धधकने लगीं। इससे इस बस्ती वालों पर ऐसी कार्रवाई का कोई असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें