फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन दिन बाद भी नामजद हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में तीन दिन पूर्व दो चचेरे भाईयों को गोली मारने के मामले में पुलिस अबतक नामजद हिस्ट्रीशीटर दो सगे भाईयों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यहीं नहीं अज्ञात आरोपी को भी पुलिस चिह्नित नहीं कर सकी है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश का दावा कर रही है, लेकिन अबतक सफलता नहीं मिल सकी है। इधर, शुक्रवार को भाजपा नेता पीयूष कुमार राय ने पीड़ित परिवार मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने घायल चचेरे भाईयों के परिजनों से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान पीयूष राय ने कहा कि अपराधी का कोई जाति और धर्म नहीं होता। अपराधी किसी भी समाज के लिए सही नहीं हो सकता। मालूम, हो कि सुखडेहरा निवासी सीआईएसएफ जवान राघवेश सिंह यादव और पंकज सिंह यादव क्रिकेट खेल कर घर वापस आ रहे थे। इधर, सुखडेहरा गांव के ही दो सगे भाई हिस्ट्रीशीटर अंग्रेजी शराब की दुकान के पास मौजूद थे। इस दौरान रास्ते को लेकर हुई कहासुनी के बाद हमलावर सगे भाई हिस्ट्रीशीटर आशुतोष राय और सर्वेश राय ने चचेरे भाईयों राघवेश सिंह यादव और पंकज सिंह यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी भाग गए थे। परिजन घायल राघवेश सिंह यादव और पंकज सिंह यादव को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए थे। डाॅक्टरों ने पंकज सिंह यादव की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया था। परिजनों ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर आशुतोष राय और सर्वेश राय सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें