फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का मिर्जापुर दौरा: मां विंध्यवासिनी मंदिर में आज 7 घंटे तक प्रतिबंधित रहेगा आम श्रद्धालुओं का प्रवेश

Sun, 14 Mar 2021 12:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर में सात घण्टे तक आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक आम श्रद्धालु मंदिर में मां के दर्शन पूजन नहीं कर सकेंगे। इसके बाद ही आम लोगों को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। 

विज्ञापन


रविवार की शाम चार बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके साथ या बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दर्शन पूजन करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में आम श्रद्धालुओं के लिए सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक पूर्ण रूप से दर्शन पूजन प्रतिबंधित किया गया है।

श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आम श्रद्धालु सुबह 10:00 बजे तक दर्शन पूजन कर सकते हैं। उसके उपरांत पूर्ण रूप से दर्शन पूजन प्रतिबंधित किया गया है। पुनः शाम को पांच बजे से आम श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें