फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वृद्ध का कुंए में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर घर से निकले वृद्ध का शव संदिग्ध हालत में शनिवार की सुबह क्षेत्र के मठना ग्राम पंचायत स्थित कुएं में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। क्षेत्र के मठना गांव निवासी बिहारी पटेल (63) शुक्रवार की दोपहर घर से निकले थे। देर शाम तक वृद्ध के घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में लगे थे। शनिवार की सुबह ग्रामीण सीवान की ओर स्थित कुएं की ओर गए तो पास में गमछा और लाठी पड़ा देख अंदर झांका तो वृद्ध का शव उतराया हुआ दिखाई दिया। वृद्ध का शव सिवान के जिस कुएं में मिला, वह पुराना व जर्जर दशा में था। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि कुएं में वृद्ध का पैर फिसलने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें