फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप विक्रेता से लूट मामले में पुलिस के साथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर घाटी में बुधवार की भोर मिलिट्री कंपाउंड के सामने फोरलेन मार्ग पर स्टांप व्रिकेता को गोली मारकर लूूट मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है। गोली मारने वाले लूटेरों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। भोर में निकलने के मामले को पुलिस संदिग्ध तौर पर देख रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोलकम कला गांव निवासी लालबाबू बिंद (40) पुत्र शंकरलाल बिंद की लालगंज तहसील में 10 वर्ष पुरानी स्टांप की दुकान है। वह बुधवार की भोर में चार बजे, पौने चार लाख रुपये लेकर स्टांप लेने के लिए मिर्जापुर आ रहा था। वह देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर घाटी में मिलिट्री कंपाउंड के सामने फोरलेन मार्ग पर पहुंचा था कि सामने से अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश आए। बाइक को रोककर रुपये से भरा बैग छीनने लगे। छीना-झपटी में बदमाशों ने स्टांप विक्रेता के बांए पैर में गोली मार दी। गोली लगने पर लालबाबू लहूलुहान होकर गिर गया। घायल का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है, पर उस कोई सुराग हासिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें