फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएस की भूमि से अतिक्रमण न हटा तो ग्रामीण करेंगे चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। डवक चौकी अंतर्गत मुगलसराय स्टेट हाईवे पर ग्राम सभा की जमीन मनबढ़ों की ओर से कब्जा करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से शिकायत की तो तहसील के अधिकारियों को कब्जा हटाने का आदेश दिया गया। लेकिन तहसील के कर्मियों ने डीएम के आदेश को दरकिनार कर ध्यान नहीं दिया। ग्राम प्रधान दिनेश बियार ने फिर से अधिकारियों से गुहार लगाई। ग्राम पंचायत डवक के आराजी संख्या 513-14 जो ग्राम सभा की जमीन है पर मनबढ़ कब्जा कर रहे। ग्राम प्रधान ने तहसील दिवस पर कई बार प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों में श्रीपति बियार, छब्बन बियार, सियाराम बियार, मणी बियार आदि का कहना है कि यदि अवैध कब्जे को तत्काल रोका नहीं गया तो चुनाव सफाई बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें