फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कक्ष में इलेक्ट्रानिक वस्तुएं प्रतिबन्धित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बैठक की। इसमें विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना को लेकर सभी प्रत्याशियों, राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को बिंदुवार जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी प्रत्याशियों, राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को से कहा कि कोविड-19 का पालन हो इसके लिए एक कक्ष में सात- सात टेबल लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक टेबल पर हर उम्मीदवार का एक-एक एजेंट उपस्थित रहेगा। किसी एजेंट अथवा व्यक्ति के द्वारा मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर अथवा किसी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रानिक सामान ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। कहा कि प्रत्येक गेट पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस, पीएसी पैरा मिलिट्री फोर्स के अलावा सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि विधानसभा मझवां व चुनार के मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए अलग से रास्ता रहेगा तथा विधानसभा मिर्जापुर, मड़िहान व छानबे जाने के लिए दूसरा रास्ता बनाया गया है। तथा वहॉ पहुॅंचने के लिए तीर के निशान व बैनर भी लगाए गए हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। यह भी बताया कि प्रत्येक राउंड में मतगणना का परिणाम नोटिस बोर्ड डिस्प्ले पर लिखने के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र से घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राउंड का परिणाम निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। स्ट्रांग रूम प्रत्याशी या एजेंट की उपस्थित में खुलवाया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने भी शांति व सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल महेश कुमार अत्री, डिप्टी कलेक्टर डॉ. केएस पांडेय, अश्वनी कुमार सिंह, अभिनीत कुमार सिंह के अलावा सभी राजनीतिक दल के पदाधिकारी व प्रत्याशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें