फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खंभा गिरने से 21 दिनों से ठप है 20 घरों की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में भीषण गर्मी व उमस के बीच बिजली की कटौती जारी है। नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र हर जगह यही स्थिति है। बिजली कब आएगी और कब कट जाएगी। यह तय नहीं है। रोस्टर बेमानी हो गए हैं। हलिया में खंभा गिरने से 21 दिन से 20 घरों को बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

हलिया विकास खंड के अदवा फीडर के सोनगढ़ा गांव में राजाराम के घर के पास 16 मई से बिजली का एक खंभा हाईवा गाड़ी से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे 21 दिनों से 20 घरों से अधिक की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जिसमें सोनगढ़ा गांव में ग्रामीण उपभोक्ता शिव बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह अभिलाख , तीजू, बाबूलाल, छोटे ,रामदास, महेश्वर, जय प्रताप सिंह कमला कांत पांडेय सजावल सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि के घरों में एक पखवाड़े से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अंधेरा पसरा हुआ है, ग्रामीण गर्मी की उमस में परेशान हैं। पेयजल की समस्या से लोग आजिज आगए हैं। एसडीओ विद्युत दिलीप कुमार का कहना है कि जल्द ही खंभे को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। इसी प्रकार नगर में प्रतिदिन सुबह के समय सात बजे से 10 बजे के बीच दो-तीन बार बिजली कटना तय है। इसी समय लोग पानी भरते हैं और अपनी दिनचर्या शुरु करते हैं। उसी में बिजली कट जाने से व्यवधान हो जाता है। दिन में भी तीन चार बार बिजली का आना जाना लगा रहता है। यही स्थिति शाम को होती है। जब मंडल मुख्यालय पर, जहां 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का निर्देश है, यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या समझी जा सकती है। सीखड: बिजली की मनमानी कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। कटौती का कोई समय निर्धारित न होने के कारण गर्मी के तपन भरी इस मौसम में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चेतगंज: विद्युत उपकेंद्र के चेतगंज फीडर से मनमानी बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।कलवारी: बिजली 14 घंटा के लगभग रहती है। दिन में बिजली कम रहती है। जिगना: बिजली की अनियमित कटौती से आम बिजली उपभोक्ता परेशान है बिजली कब कटेगी कब आयेगी अबूझ पहेली बन गई है। जमालपुर: क्षेत्र में 13-14 घंटे बिजली मिली है। कई बार ट्रिपिंग होती है, लो वोल्टेज के कारण ग्रामीण परेशान हैं। अहरौरा: नगर क्षेत्र के फीडर सहित जोगेश्वर नाथ, इमलिया चट्टी व अन्य फीडरो की विद्युत आपूर्ति फाल्ट और ट्रिपिंग के बीच 20 से 25 बार बिजली बंद कर दी जाती है। तकनीकी खराबी को दूर कर 12 से 14 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाती है। तेज हवा चलने के दौरान तथा रात में फाल्ट की समस्या बढ़ जाती है। अधीक्षण अभियंता रामदास ने बताया कि हवा से जब फाल्ट हो जाता है तो उसे बनाने के लिए शट डाउन लेना होता है। आपूर्ति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें