जमुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग-सात पर घुघुलपुर बरेवां गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम को ट्रक से कुचलकर बिजली संविदा कर्मी की मौत हो गई।
चुनार कोतवाली क्षेत्र नुआंव गांव निवासी अकबर (32) जमुई आया था। शाम को वह बाइक से अपने घर नुआंव जा रहा था। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग-सात पर घुघुलपुर बरेवां गांव के पास मिर्जापुर के तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। वह पिरल्लीपुर पावर हाउस चुनार में संविदा पर काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रक सहित कब्जे में ले लिया।