विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर में बने कार्यालय में रविवार की दोपहर श्री विंध्य पंडा समाज की आमसभा की बैठक हुई। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि पंडा समाज का चुनाव जल्द ही संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से हरी झंडी दे दी गई है।
आमसभा की बैठक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व में पंडा समाज के हुए चुनाव में 1156 तीर्थ पुरोहितों ने भाग लिया था। इस बार होने वाले चुनाव से पहले 18 वर्ष पूर्ण करने वाले तीर्थ पुरोहितों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। मृतक तीर्थ पुरोहितों का नाम सूची से काटा भी जाएगा। सूची तैयार होने के पश्चात जिला प्रशासन को वोटर लिस्ट सौंपी जाएगी। आमसभा की अध्यक्षता पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी व संचालन मंत्री भानु पाठक ने किया। इस दौरान गुलशन पाठक, दुर्वासा द्विवेदी, शनी दत्त पाठक, संगम लाल त्रिपाठी, राहुल द्रिवेदी, पहलाद मिश्रा, प्रभंजन द्विवेदी सहित अन्य तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।