भिस्कुरी स्थित स्टेडियम में बृहस्पतिवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साथ ही स्वयं भी खिलाड़ियों के साथ बैटमिंटन खेले। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसी खेल को जीतने के लिये पावर नहीं, बल्कि दिमाग से खेला जाना आवश्यक हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी युवा खिलाड़ी मतदाता भी हैं। विधानसभा चुनाव में सात मार्च को मतदान होना है। उन्होंने खिलाड़ियों से मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही अपने घर के अन्य सदस्यों तथा पड़ोसियों को भी मताधिकार का प्रयोग करने के लिये प्रेरित करने की अपील की। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 11 फरवरी को पहला सेमीफाइनल मैच डॉ. एसके मिश्रा आयुर्वेदिक विभाग एवं जय सिंह यादव पुलिस विभाग एवं दूसरा सेमीफाइनल मैच अदित्य कुमार एवं मो. आशिफ के बीच खेला जायेगा। फाइनल मैच 11 फरवरी को अपराह्न साढ़े तीन बजे खेला जायेगा। इसके मुख्य अतिथि मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र होंगे।