फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकाली ई रिक्शा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुधवार को ई रिक्शा रैली निकाली गई। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी स्वीप की तरफ से जिले में प्रत्येक दिन विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में आयुक्त कार्यालय से ई रिक्शा रैली निकाली गई। रैली को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल लोगों ने मतदाताओं से सात मार्च को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। रैली में शामिल लोग मतदाता जागरूकता से संबंधित बैनर लिए हुए थे और जागरूकता गीत के माध्यम से लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक कर रहे थे। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी मतदाताओं से अपील की कि सात मार्च को सबसे पहले अपने बूथ पर जाकर मताधिकार का प्रयोग करें, उसके बाद ही कोई दूसरा कार्य करें। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनय मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें