कटरा कोतवाली क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर के पास रेल लाइन पर शनिवार को भोर में ट्रेन से कटकर युवक ने जान दे दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम च गया।
क्षेत्र के इमरती रोड निवासी अनिल कुुमार शर्मा (35) पुत्र लाल भाष्कर शर्मा ई - रिक्शा किराए पर लेकर चलाते थे। वे दो भाइयों में बडे़ थे। उनसे डेढ़ वर्ष का पुत्र श्रेयश है। अनिल के छोटे भाई ने बताया कि शुक्रवार की रात अनिल घर आ रहे थे। रास्ते में गणेशगंज में एक कार से ई-रिक्शा छू गया। कार वालों ने उनके ई रिक्शा को रख लिया और कहा कि ई रिक्शा का मालिक के आने पर उसे देगा। शनिवार को भोर में वे घर से निकले। सुबह छह बजे सूचना मिली कि छोटा मिर्जापुर रेलवे लाइन के पास ट्रेन से कटकर उनके भाई की मौत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार वालों ने उनका ई- रिक्शा रख लिया था। इससे वे आक्रोश में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।