वेतन नहीं मिलने से नाराज साधन सहकारी समिति के कर्मचारियों ने पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए वेतन नहीं मिलने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।
कर्मचारियों का कहना था कि पिछले कई माह से वेतन नहीं मिलने से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। धनाभाव में परिवार व बच्चों के भरण पोषण में दिक्कत हो रही है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी कर्ज के जाल में फंस रहे हैं। उधर, प्रदर्शन की जानकारी होने पर एडीओ कोआपरेटिव कृष्ण मुरारी त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान कृपाशंकर यादव, चंद्रप्रकाश, देवसरन, अमरनाथ सिंह, गोपाल सिंह, नागेश्वर प्रसाद, बृजेश सिंह, बाबूलाल सिंह, संजय मिश्रा, उमाशंकर पाल आदि मौजूद रहे।