फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर के बाहर खड़े मासूम पर कुत्ते ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अन्य जिलों के बाद अब जिले में भी आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ गया है। रविवार को नगर के एक मोहल्ले में घर के बाहर खड़े एक मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में कुत्ते ने बच्चे की नाक काट ली। मोहल्ले वालों ने किसी तरह से बच्चे को कुत्ते से अलग गया। परिजनों ने बच्चे को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर ले जाकर इलाज कराया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गफूर खां गली में समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य जहांआरा अंसारी का मकान है। उनका तीन वर्षीय पौत्र हुमैर अंसारी रविवार को सुबह घर के बाहर खड़ा था। तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने मासूम की नाक काट ली। बच्चे की चीख सुनकर उधर से जा रहे इलियास अंसारी और अन्य ने किसी तरह से कुत्ते से बच्चे को अलग किया। कुत्ता भाग गया। हमले में जख्मी मासूम हुमैर को उसके पिता इमरान और मोहल्ले के लोग ट्रामा सेंटर मिर्जापुर ले गए। जहां उसका उपचार किया गया। शहर जगह-जगह आवारा कुत्ते खड़े रहते हैं। प्रतिदिन जिले भर से 50 से 80 लोग रैबिज का इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचते हैं। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें