फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। चौकी क्षेत्र के मनउर गांव में रविवार को सिवान के तालाब में डूबकर किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरवा गांव निवासी राम आशीष (14) पुत्र अनिल बियार रविवार को साथियों के साथ बकरी चराने के लिए सिवान की ओर गया था। मनउर गांव के पश्चिम -उत्तर में स्थित सिवान में लगभग दस बिस्वा के पानी भरे तालाब में राम आशीष डूबने लगा। उसके साथ गए साथियों ने भागकर घटना की जानकारी गांव वालों को दी। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग तालाब से उसे निकालकर निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राम आशीष मनउर इंटर काॅलेज में कक्षा छह का छात्र था। जमालपुर थानाध्यक्ष राम नरायण राम ने बताया कि डूबने से किशोर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें