फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के घर में लाखाें की चोरी

Tue, 10 Mar 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ़ रोड स्थित जेपी पुरम कोलानी निवासी एक चिकित्सक के यहां रविवार की रात चोरों ने घुस कर लाखाें रुपये का जेवरात समेत अन्य सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


सुबह घटना की जानकारी होने पर चिकित्सक ने कटरा कोतवाली में तहरीर दी। जानकारी होेते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

मध्य प्रदेश के कटनी निवासी डा. टीसी वर्मा बाल रोग के विशेषज्ञ हैं। वह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के पद से करीब चार वर्ष पूर्व सेवानिवृत हुए थे।

नौकरी से रिटायर होने के बाद वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के जेपीपुरम कालोनी में मकान बनवा कर रहने लगे। मकान में ही डा. वर्मा ने क्लीनिक खोल रखी है।

27 फरवरी को वह परिवार के साथ बाहर घूमने गए थे। इसका फायदा उठाते हुए चोर देर रात उनके मकान की छत पर चढ़े और दरवाजा तोड़ कर नीचे उतर गए।

पूरे कमरे को खंगालते हुए करीब दस लाख रुपये के जेवर समेत अन्य सामान की चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर उनके किराएदार ने चिकित्सक को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर उन्होंने कटरा पुलिस को घर में चोरी होने की सूचना दी। खबर लगते ही कटरा कोतवाल शफीक अहमद फोर्स के साथ पहुंचे और छानबीन कर लौट गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें