फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 10 Mar 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गांव की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि गांव के कुछ मनबढ़ लोगों ने गांव का पुश्तैनी रास्ता अवरूद्ध कर दिया है।

सड़क पर ही बोल्डर व टटरा बांधकर पूरी तरह से रास्ते को बंद कर दिया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। कहा गया कि आठ मार्च को विंध्याचल थाने में सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान विमला, पार्वती, हीरावती, इंदू, मीना देवी, मीरा, कलावती, राजकुमारी, अमरावती, संतरा, सीता देवी, जमुना, फूलपति, ममता देवी, बुनेला, कांति, सीमा, पूनम देवी आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें