फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बृहस्पतिवार को सीखड़ विकास खण्ड के मेड़िया में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम एवं आईटीआई जमालपुर का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था सिडको के सहायक अभियन्ता महेश चन्द्र ने बताया कि पांच करोड़ रूपये की लागत से इस मिनी स्टेडियम में इनडोर खेलो जैसे-बैडमिन्टन, टेबल टेनिस के लिये एक मल्टीपर्पज बड़ा हाल, पुरूष एवं महिलाओ के लिये एक चेंजिंग रूम, टायलेट रूम, आफिस एवं ओपेन जिम का निर्माण किया जा रहा हैं। यह स्टेडियम अप्रैल 2022 में पूर्ण होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओ के सपने को साकार करते हुये उन्हे खेलो में आगे बढ़ने के लिये सुअवसर व प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होने कार्यदायी संस्था पैकफेड द्वारा अनन्तिम रूप से पूर्ण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जमालपुर का निरीक्षण किया।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहमान ने बताया कि 2015 में स्वीकृत यह आईटीआई संस्थान का कार्य धनाभाव के कारण 2017 में बन्द हो गया था। मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी के विशेष पहल पर बजट उपलब्ध हो जाने पर अब संस्थान का कार्य तेजी के साथ शुरू किया गया हैं।
विज्ञापन

सं
स्थान में केवल दरवाजा, खिड़की एवं पेटिंग का कार्य बाकी है जो फरवरी 2022 में पूर्ण हो जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना प्रभाव के दृष्टिगत जिले के युवाओ को प्रशिक्षण रोजगार एवं सेवायोजन के दृष्टिकोण से यह संस्थान उन्हे एक रोजगार परक सुअवसर प्रदान करेगा। जिसमें वे फैशन डिजाइनिंग, इलेक्ट्रीशियन, कारपेन्ट्री जैसे व्यवहारिक ट्रेडो में प्रशिक्षण प्राप्त कर आजिविका की ओर उन्मुख होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें