फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विद्यालयों में बनेंगे दिव्यांग शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प होगा। जिले के 1640 परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय व 558 विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर तीन दिनों के अंदर कार्ययोजना बनाकर देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कायाकल्प योजना के तहत जिले के परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाना है। इसके लिए दिव्यांग शौचालय और चहारदीवारी का निर्माण कराने का पहले ही निर्देश दिया गया था लेकिन अब तक यह नहीं हो सका। इस बारे में बुधवार को भदोही में आयोजित मंडलीय बैठक में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया था। उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र भी जारी किया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर विकासखंड वार विद्यालयों की सूची देते हुए पूरी जानकारी तलब की है। उन्होंने कहा है कि तीन दिनों के अंदर दिव्यांग शौचालय और चहारदीवारी के संबंध में पूरी कार्ययोजना बनाकर उनके सामने प्रस्तुत किया जाए। फिलहाल जिले में अट्ठारह सौ से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इस योजना के तहत जिले के सभी 12 विकास खंडों के विद्यालयों में कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें