फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धान की सीधी बोआई से बढ़ेगी उपज, किसानों को दी ट्रेनिंग

विज्ञापन
धान की सीधी बुआई के लिए भटवारी में किसानों को जागरुक करते कृ​षि वैज्ञानिक।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
हलिया। हलिया के ग्राम पंचायत भटवारी एवं डिघिया में किसानों को धान की सीधी बोआई (डीएसआर) तकनीक की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में किसानों को बताया गया कि जून में खेत तैयार कर चुके किसान डीएसआर यंत्र से धान की सीधी बोआई कर कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकते हैं।
विज्ञापन

यूपी एग्रीज योजना के अंतर्गत 30 गांवों का चयन किया गया है, जहां प्रगतिशील किसानों को धान की सीधी बोआई और रोपाई की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान वाराणसी के वैज्ञानिक डॉ. अजय सिंह ने किसानों को डीएसआर विधि की विशेषताओं और लाभों के बारे में बताया। सहायक विकास अधिकारी कृषि नरेंद्र ने कहा कि पारंपरिक रोपाई में मजदूरी की लागत अधिक आती है। बारिश से पहले धान की सीधी बोआई से लागत घटती है, उत्पादन बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें