अहरौरा। नगर क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के चयनित लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद के बाद पट्टी कला स्थित नवनिर्मित पालिका कार्यालय में मंगलवार की दोपहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद लाभार्थियों को डिजिटल चाबी सौंप दी गई।
डूडा द्वारा उक्त योजना के अंतर्गत 185 लाभार्थियों को चयनित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित इन लाभार्थियों को पालिका कार्यालय के मीटिंग हॉल में बुलाया गया जिसमें तकरीबन दो सौ लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद के बाद चयनित लाभार्थियों को आवास योजना की डिजिटल चाबी प्रदान की गई। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्या के अलावा सभासद आनंद कुमार, कृष्ण कुमार, इरशाद आलम, फरजंद अली, कलेंद्र सोनकर, विजय कुमार,नीतीश कुमार, मृत्युंजय, सूर्यकेश, स्वतंत्र देव, सहित अन्य लोग तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।