फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के विंध्यवासिनी के दिव्य स्वरूप का दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन मां विंध्यवासिनी दरबार में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पहाड़ावाली के जयकारे से मंदिर परिसर देवीमय रहा। बृहस्पतिवार को गंगा स्नान करने के बाद लोगों ने श्रद्धाभाव से विंध्याचल धाम पहुंचकर दर्शन पूजन किया। माता का तरह-तरह के पुष्पों से किया गया दिव्य शृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर नवरात्र के षष्ठी पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए धाम पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भोर में मंगला आरती के उपरांत मंदिर के कपाट दर्शनार्थियों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। लंबी कतार में खड़े देवी भक्त जयकारा लगाते हुए गर्भगृह की ओर माता के दर्शन के लिए बढ़े। माता के दर्शन पूजन के बाद भक्तों ने मंदिर के गुंबद का परिक्रमा करके मत्था टेका। विंध्याचल मंदिर के साथ ही मां अष्टभुजा मंदिर और महाकाली मंदिर में दूरदराज से आए भक्तजन ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें