मिर्जापुर। आजादी के 75वें वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव के क्रम में बृहस्पतिवार को बथुआ स्थित 101वहीं यूपी बटालियन एनसीसी मुख्यालय में 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वर्तमान में भदोही जिले के माधोरामपुर गांव के शहीद हुए नेवी के शिपमैन रमाशंकर दीक्षित की पत्नी उषा देवी को सम्मानित किया गया। मड़िहान विधायक एवं प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रमाशंकर पटेल ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। उनकी पत्नी उषा देवी को स्मृति चिह्न प्रदान किया। विधायक रमाशंकर पटेल ने कहा कि हमारे सैनिक सर्वोपरि हैं। उन्हीं की वजह से हम सब सुरक्षित हैं। एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी एसएस रमाधुरई ने सेना के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर विजेंद्र सिंह, मेजर घनश्याम सिंह, कैप्टन अंजनी कुमार पांडेय, कैप्टन मकरंद जायसवाल, थर्ड ऑफिसर रमाशंकर, डीके दुबे, आमोद शर्मा ,संतोष गुप्ता, दयानंद ठाकुर, सूर्या केसरवानी, सूबेदार किशन सिंह गुर्जर, सूबेदार सुरेश सिंह, हवलदार मनीष गुरुंग आदि थे।