इसके लिए मेला क्षेत्र को तीन जोन व 21 सेक्टरों में बांटा गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की शनिवार को तैनाती कर दी गई। यह व्यवस्था 31 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रभावी रहेगी। इसके साथ ही नव वर्ष के मद्देनजर मां विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजा मंदिर, काली खोह मंदिर एवं समस्त घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सा संबंधी व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
नववर्ष के आगमन पर मां विंध्यवासिनी माता दरबार में सुरक्षा व्यवस्था के काफी इंतजाम किए गए हैं। दो सीओ, 12 निरीक्षक , 40 दरोगा सहित कुल 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पीएससी महिला कांस्टेबल यातायात पुलिस मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगाए गए हैँ। परिक्रमा पथ पर 12 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 45 पहले से लगे हैं।
नव वर्ष पर जिला व पुलिस प्रशासन तथा पंडा समाज के सहयोग से दर्शनार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मां विंध्यवासिनी मंदिर आने व सुलभ झांकी दर्शन के लिए तीन मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वीआईपी मार्ग, तीर्थ पुरोहित मार्ग एवं आम दर्शनार्थियों के लिए कतार के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है। परिक्रमा पथ पर 12 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।