जिगना (मिर्जापुर)। हनुमान जयंती पर छानबे के अंजनीयुत अंजनेयधाम गैपुरा में बुधवार को हनुमानजी का भव्य शृंगार किया गया। आरती, पूजन के बाद मानस पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र वर्मा, एडीएम भू राजस्व हरिशंकर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, पूर्व एमएलसी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह, पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चौधरी ने दर्शन पूजन किया।
मां अंजनीनंदन सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृपाशंकर दुबे के अलावा रमाशंकर दुबे, रविशंकर दुबे, प्रेमशंकरधर दुबे, अशोकधर दुबे प्रेमी आदि ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। सुंदरकांड पाठ, हवन पूजन व आरती के पश्चात भंडारा किया गया। इसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्थान अध्यक्ष क्षत्रभान सिंह, उमाशंकर गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, दाऊ यादव, वीरभान सिंह, बाबा सिंह व्यवस्था में लगे रहे। इस दौरान विजय शंकर पांडेय, रामनाथ सोनकर, जैनेन्द्र सिंह, राम सिंह ,कमलेश यादव सहित भक्त गण मौजूद रहे। इसी तरह बरबटा मंदिर चेहरा, हनुमान मंदिर सुमतिया, हनुमान मंदिर बिहसड़ा बाजार, हनुमान मंदिर कटरा व सर्रोई सहित अन्य में हनुमान जयंती मनाई गई।
विहिप कार्यकर्ताओं ने मनाई हनुमान जयंती
हलिया (मिर्जापुर)। क्षेत्र के बजरंग आश्रम सिकटा मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर पर विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हनमान जयंती मनाया। इस दौरान संगीतमय भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महेंद्र बाबा, क्षत्रपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, नीरज अग्रहरी, मानिप्रसाद, रामजी आदि के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
हनुमान जयंती पर हुआ सुंदर कांड का पाठ
लालगंज (मिर्जापुर)। हनुमान जयंती पर लालगंज स्थित हनुमान मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दीपोत्सव कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धावान पहुंचे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक गणेश मंगल जायसवाल ने दीपोत्सव की व्यवस्था की। इसी प्रकार खोमर गांव स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के व्यवस्थापक अजय सिंह, उमाशंकर सिंह, सुनैना देवी, जीत नारायण सिंह, राधेश्याम सिंह, शमला शंकर पटेल, महेश सिंह के साथ ग्रामीण लगे रहे।
हनुमान जयंती पर जागरण का हुआ आयोजन
मिर्जापुर। नगर के कवारु के पुरा स्थित श्री श्री हरहर महावीर हनुमान मंदिर में विराजमान हनुमान जी का बुधवार को जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देवी जागरण व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। देवी जागरण में गायक कलाकारों में अर्चना गोस्वामी बोकारो व शुभम भारद्वाज बोकारो की ओर से एक से बढ़कर एक भजन गीत प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर संरक्षक आनंद सिंह, हुकूम चंद मौर्या, किशोरी लाल मौर्या, शिव कुमार बिंद, बलिराम, कृष्ण कुमार मौर्य, राजकुमार, राधेश्याम, पवन कुमार यादव, जमुना बिंद आदि रहे।