फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाधित हो रहे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ब्रह्मचारी का कुआं स्थित राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम संगठन के जिला कार्यालय पर रविवार को हुई बैठक में आरोप लगाया गया कि राजस्व विभाग की लापरवाही से विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि ग्राम पंचायतों में भू माफिया सरकारी जमीनों पर काबिज हैं। लेखपाल व कानूनगो को ग्राम प्रधान द्वारा सूचना देने पर भी पैमाइश नहीं की जा रही है। इससे योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है। मांग की गई कि जिले मेँ जिस ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान अवैध कब्जे की सूचना दें, उसकी तत्काल पैमाइश कराकर उसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जाय। बैठक में रविशंकर यादव, संतोष कुमार, महेंद्र, मनोज, अनिल, शैलेंद्र कुमार, मनोज यादव, धर्मेंद्र, दिनेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें