फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन के साथ विकास है प्राथमिकता : स्वतंत्र देव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। योगी मंत्रीमंडल में शामिल किए गए स्वतंत्रदेव सिंह की संगठनात्मक शक्ति के सभी कायल हैं। उनको मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने से यहां के लोगों में काफी खुशी है। उनके शपथ लेने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। शपथ लेने के बाद बातचीत में उन्होंने कहा कि सुशासन के साथ ही विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। विंध्य कॉरिडोर का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके पूरा होने पर जनपद में पर्यटन बढ़ेगा। इससे रोजगार और विकास होगा।
विज्ञापन

प्रदेश में कैबिनेट मंत्री बनने वाले स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि सुशासन ही उनकी प्राथमिकता होगी। जमालपुर क्षेत्र के ओडी गांव के निवासी स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा के सबका साथ सबका विकास की लाइन पर काम करूंगा। पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से जोड़ना उनको उसका लाभ दिलाने का प्रयास होगा। मिर्जापुर में पैदा हुआ, पला बढ़ा इसलिए यहां की समस्याओं और जरूरतों को नजदीक से देखा है। उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा। युवाओं को अच्छी शिक्षा और रोजगार मिले इसका प्रयास करेंगे। विकास के लिए बराबर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि विंध्य कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है। इससे पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में यह जनपद को काफी फायदा मिलेगा। कॉरिडोर विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसके उच्च शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा। जिले में कोई बड़ा उद्योग नहीं है। इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा कि यहां पर बड़े उद्योग धंधे लगाए जाएं। जिले में किसानों को उन्नतिशील खेती से जोड़ने के साथ ही उनके उत्पादन की ब्रांडिंग और निर्यात की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें