विकास का नया स्वरूप उत्तर प्रदेश को दिख रहा है। चाहे मां विंध्यवासिनी का कॉरिडोर हो या प्रदेश में अन्य कोई स्थान हो। ऐसे अच्छे काम लगातार होते रहे यही मां से कामना है व प्रार्थना है। लखीमपुर खीरी के प्रश्न पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मां के दरबार में आता हूं तो राजनीतिक बातों को नहीं करता। यहां मां के दर्शन करने आए हैं। राजनीति करने नहीं। यह जरूर कहा कि प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह व अन्य थे।
इस दौरान 20 मिनट तक उप मुख्यमंत्री ने मंदिर में रुककर पूजन अर्चन किया। पुराने वीआईपी मार्ग पर बैरियर के पास उप मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जगदीश सिंह पटेल, राकेश शुक्ला, मणि शंकर मिश्रा आदि ने किया। इस दौरान उन्हें अंग वस्त्र के साथ माला पहनाई। उपमुख्य मंत्री ने कहा कि बचपन से ही उनकी आस्था मां विंध्यवासिनी में रही है, आज मां के बुलावे पर उनका दर्शन पूजन करने आया हूं। मां की असीम कृपा और शक्ति से ही वे आज जनता की सेवा कर रहे हैं।