राज्य स्तरीय हैंडबॉल में विंध्याचल मंडल मिर्जापुर की विजेता टीम।- सोशल मीडिया।
पहले दिन आजमगढ़ से मिली हार के बाद दूसरे दिन दमदार प्रदर्शन
- सुनैना, आरोही और आरती ने दागे गोल
अदलहाट। वाराणसी के लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर की अंडर-19 बालिका टीम ने शानदार वापसी की। शनिवार को टीम ने अलीगढ़ मंडल को 7-4 से हराकर प्रतियोगिता में जीत का खाता खोला।
पहले दिन आजमगढ़ मंडल के हाथों हार का सामना करने के बाद विंध्याचल मंडल की बेटियों ने दूसरे मुकाबले में पूरे आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रदर्शन किया। सुनैना, आरोही और आरती ने विपक्षी टीम के खिलाफ लगातार गोल दागे और टीम को जीत दिलाई।
मंडलीय खेल सचिव राजवन सिंह ने बताया कि अंडर-19 बालिका टीम सोनभद्र के कोच जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता में आगे बढ़ रही है। डॉ. गुलाम सादिर अली के साथ अंडर-17 के कोच मिर्जापुर के राहुल सिंह और रूपेश सिंह भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।