संतनगर पुलिस द्वारा चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत- पुलिस
पटेहरा। संतनगर पुलिस ने ग्राम सचिवालय और पंचायत भवन से बैटरी, इन्वर्टर और डीवीआर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों कमलेश चौहान निवासी राहकलां, संतनगर और प्रदुम्न बिंद निवासी घाटमपुर, थाना अहरौरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बैटरियां बरामद की हैं। संतनगर के थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के तुलसीपुर गांव स्थित ग्राम सचिवालय से 17 जुलाई को बैटरी और इन्वर्टर चोरी होने की तहरीर मुनेश्वर सुमन ने दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। 21 जुलाई को मलुआ गांव के पंचायत भवन से चोरी होने की शिकायत मिली।