दुकानदार सत्य नारायण मौर्या निवासी शुक्लहा ने रुपये लेने की शिकायत करते हुए वीडियो देकर थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने क्षेत्राधिकारी नगर परमानंद से जांच कराने के बाद उप निरीक्षक राकेश पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देकर वसूली करने का मुकदमा दर्ज करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
एसपी ने दुकान के बाहर खड़े अन्य तीन पुलिसकर्मियों को जांच पूर्ण होने तक निलंबित कर दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद उप निरीक्षक राकेश पांडेय को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद उप निरीक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अब विभागीय जांच की जाएगी।