फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर से कुचलकर साइकिल सवार कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर भैसासुर बाबा मंदिर के पास बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी। साइकिल सवार ट्रेलर के पहिए में दब गया। जेसीबी से ट्रेलर को उठवाकर शव को निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया गांव निवासी राधेश्याम जायसवाल (50) पुत्र केदार जायसवाल रामनगर इण्डस्ट्री क्षेत्र के फैक्ट्री में रात की ड्यूटी करके साइकिल से घर आ रहा था। वह भैसासुर बाबा मंदिर के पास पहुंचा था कि ट्रेलर ने धक्का मार दिया। साइकिल से गिरने के बाद ट्रेलर का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। इससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर चालक मौका पाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने मौके पर नरायनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया। शव चक्के के नीचे दबा था। इसलिए पुलिस ने जेसीबी बुलवाकर ट्रेलर के पहिया के उठाकर शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक को दो पुत्र अनिल व सुजीत और एक पुत्री आरती जायसवाल है। जिसकी शादी कर दिया था। मृतक कई वर्षो से सिकिया अपने ससुराल में परिवार के साथ रहता था। घटना से पूरा गांव गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें