फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई संत रविदास की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
संत शिरामणि गुरु रविदास बाबा की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन स्थित संत रविदास पुरम से प्रभात फेरी निकाली गयी जो नगर के विभिन्न हिस्सो में भ्रमण करते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंचा।
विज्ञापन

मोर्चाघर स्थित रविदास पार्क व विकास भवन के पीछे डंगहर में भी रविदास जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। संत रविदासपुरम, तरकापुर (पुलिस लाइन) नवयुवक संघ की ओर से झांकी एवं प्रभात फेरी निकाली गयी। जो तरकापुर से निकलकर रमईपट्टी, सिविल लाइन, पेट्रोल पंप तिराहा, कचहरी, जिला अस्पताल, रामबाग, संकट मोचन, वासलीगंज, आर्यकन्या रोड, गिरधर का चौराहा, महुवरिया, तहसील रोड व शुक्लहा होते हुए संत रविदास पुरम पहुंचा। सायंकाल गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला गया। बच्चो की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का जहां आयोजन हुआ वहीं रात्रि 10 बजे से पूरी रात बिरहा दंगल का लोगों ने आनंद उठाया।इस दौरान नवयुवक संघ अध्यक्ष अजय कुमार कौशल, उपाध्यक्ष संतोष कुमार गौतम, महामंत्री दीपक कुमार कश्यप, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सूचनामंत्री सचिन कुमार सहित सुनील कुमार भारती, सत्यम, राजपति, आशीष कुमार, गोलू, विद्याशंकर गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें