फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: घर में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप, वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से अदवा नदी में छोड़ा

Sun, 01 Nov 2020 10:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के मधोर गांव निवासी राजरुप मौर्य के कच्चे मकान में कहीं से भटककर शनिवार की देर रात एक मगरमच्छ पहुंच गया। सात फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर घर में चीख पुकार मच गई। मगरमच्छ को घर में देखकर पत्नी मंजू देवी ने परिजनों को बताया। तब जाकर परिजन घर से बाहर निकलकर मगरमच्छ घर में घुसने की जानकारी ग्रामीणों को दी।

विज्ञापन


मौके पर पंहुचे ग्रामीणों ने मगरमच्छ की सूचना वन विभाग के वाचर को दिया। काफी इंतजार करने के बाद लगभग तीन बजे भोर में पहुंची वन विभाग की टीम रेंजर प्रेम प्रकाश चौबे, डिप्टी रेंजर रवि दूबे, राणा प्रताप सिंह सहित राजाराम वर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, धर्मपाल, चंद्रभान, अंजनी पटेल, मनोज विश्वकर्मा, मिथिलेश कुमार सहित ग्रामीणों ने घर में घुसे मगरमच्छ को बांस के सहारे रस्सी के सहारे काफी मशक्कत के बाद पकड़कर पैदल ही बांस में बांधकर सुरक्षित अदवा नदी के गहरे पानी में छोड़ दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें