फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर और बाउंड्री वाल तोड़ने पर किया प्रदर्शन, आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगापुरम कालोनी के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर जबरदस्ती दीवार और शिव मंदिर तोड़ने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। तोड़-फोड़ का विरोध करने पर पुलिस ने आठ लोगों केे गिरफ्तार किया। प्रदर्शन करते हुए मोहल्लेवासियों ने कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एडीएम वित्त मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सदाफल ने आरोप लगाया कि उसके घर के पीछे कुछ लोग प्लाटिंग कर रहे है। जबरदस्ती रास्ते चाहते है। भूमाफिया के इशारे पर नगर मजिस्ट्रेट 28 अक्तूबर को पहुंचे और उसकी आठ फिट ऊंची दीवार को गिरवा दिया। 30 को पुलिस ने उसके शिव मंदिर को भी तोड़ कर जमीदोज कर दिया। इसका विरोध करने पर मोहल्ले के आठ लोगों को पुलिस पकड़ कर ले गई है। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद ऊर्जा राज्यमंत्री को भी ज्ञापन देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग किया। चेतावनी दिया कि उनकी सुनवाई नहीं की गई तो वे भूख हड़ताल और आत्मदाह करने को बाध्य होगे। मामले में एडीएम वित्त यूपी सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। शहर कोतवाल रविंद्र कुमार ने बताया कि रास्ते में बने अवैध दीवार को नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर नगरपालिका ने तोड़वाया है। वहां पर पहले से कोई मंदिर नहीं था। लोग मंदिर निर्माण कर रास्ता कब्जा करना चाहते थे। नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्जा हटवाया गया है। सार्वजनिक स्थान कब्जा करने और आदेश के बाद भी अतिक्रमण करने पर आठ लोगों केे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
आठ पर की गई कार्रवाई
मिर्जापुर। कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत गंगापुरम कॉलोनी में अवैध तरीके से अतिक्रमण कर आरसीसी सड़क के आखिरी छोर पर दीवार जोड़कर शिवलिंग की स्थापना कर मार्ग को अवरुद्ध करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने सदाफल पुत्र पन्नालाल, फैलू पुत्र पन्नालाल, छोटू सोनकर पुत्र सदाफल, रामधनी पुत्र शिवप्रकाश, विनोद पुत्र स्व. बबुल्ली, राजेश पुत्र पन्नालाल, रवि सोनकर पुत्र फैलू, बीरबल पुत्र भुंवर समस्त निवासी रमईपट्टी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें