फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार

Thu, 08 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कलानिधि के निर्देश पर मड़िहान पुलिस ने शिक्षक नागेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ छात्र को पीटने, उसका उत्पीड़न करने तथा धोखाधड़ी कर विद्यालय चलाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत करते हुए बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के गढ़वा इलाके से गिरफ्तार किए गए शिक्षक से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा स्थित महामना बुद्ध पब्लिक स्कूल के शिक्षक नरेंद्र कुमार पटेल ने कक्षा सात के एक छात्र सुनील को पेपर बांटने व नाम लिखने के आरोप में पीटा था। इतना ही नहीं शिक्षक ने छात्र का हाथ पैर बंधवा कर उसे बड़ेर से लटकवा दिया था। एसपी के निर्देश पर पटेहरा चौकी में तैनात सिपाही नंदलाल ने शिक्षक नागेंद्र कुमार के खिलाफ मड़िहान थाने में तहरीर दी।

वहीं डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी मनभरन राम ने विद्यालय की जांच की तो उसे फर्जी तरीके से शिक्षक द्वारा संचालित करना पाया।  तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छात्र को पीटने, उसका मानसिक उप्पीड़न करने तथा बिना मान्यता के स्कूल चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार को आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गढ़वा गांव से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें