तहसील दिवस में शिकायत सुनते डीएम व एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
नौतनवा। जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर पंद्रह दिनों के अंदर शिकायतों के निस्तारण की हिदायत दी। यहां 168 मामले दर्ज किए गए। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
डीएम ने निस्तारित को तहसील भेजकर वेबसाइट पर अपलोड कराने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि तहसील दिवस की शिकायतों का मुख्यमंत्री कार्यालय से भी अनुश्रवण किया जा रहा है। पिछले दिनों एकीकृत शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की निस्तारित शिकायतों की शासन स्तर पर समीक्षा की गई तथा जिलों को श्रेणी प्रदान की गई। कहा कि ऑनलाइन दर्ज निस्तारण रिपोर्ट की समीक्षा शासन स्तर पर की जाती है। उन्होंने कहा कि निस्तारण में डिफाल्टर पाए जाने पर शासन स्तर से ही कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार तथा सीएमओ डा परवेज लारी ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। संचालन एसडीएम आलोक कुमार ने किया। डीडी कृषि एचएन सिंह, डीडीओ राधेश्याम, डिप्टी आरएमओ अजीत त्रिपाठी, डीएसओ अमित त्रिपाठी, कृषि अधिकारी मोजम्मिल, डा. अवधेश यादव, एक्सईएन आरईडी रामनाथ सोनकर आदि मौजूद रहे।