फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वन दरोगा की मौत, दूसरा घायल

Tue, 06 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दुर्गाजी पहाड़ के पास सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे डीसीएम से कुचलकर चुनार सर्किल के अहरौरा चेक पोस्ट पर तैनात एक वन दारोगा की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा वन दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वन दारोगा को सीएचसी अहरौरा भेजवाया। हालत चिंता जनक होने पर चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने घरवालों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही डीसीएम की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


  कटरा कोतवाली क्षेत्र के सुरेखापुर कालोनी निवासी रमेश चंद्र शुक्ला 55 वर्ष चुनार सर्किल के अहरौरा इलाका स्थित वन विभाग के चेक पोस्ट पर तैनात था। अपने साथी वन दरोगा विजय प्रताप सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार की रात अहरौरा की ओर जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही बाइक सवार होकर दोनों दारोगा अहरौरा थाना क्षेत्र के दुर्गाजी पहाड़ के पास पहुंचे कि सोनभद्र से वाराणसी की ओर से तेजगति से जा रही डीसीएम ने पीछे से बाइक में टक्कर मारते हुए वन दरोगा को कुचल दिया। जिसमें रमेश की घटना स्थल ही मौत हो गई।

   वहीं साथी वन दरोगा विजय प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक दरोगा को चिकित्सालय पहुंचाने की बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विजय प्रताप को सीएचसी अहरौरा भेजवाया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। साथ ही डीसीएम को पकड़ने के लिए वारलेस पर सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें