फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने ससुर की गला रेतकर की हत्या

Tue, 06 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विंध्याचल के दुगरहा में हत्या के बाद रोते घरवाले ।
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के दुगरहा सरूवरिया का पुरा में रविवार की रात करीब एक बजे एक ही कमरे में सो रहे ससुर भोलानाथ माली (65) की उसके दामाद ने गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी घटना स्थल से फरार हो गया। पुत्र की तहरीर पर  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य आरोप में मामला पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है। दामाद ने ससुर की हत्या क्यों  कि इसके बारे में पुत्र कुछ बता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन


   दुगरहा सरूवरिया का पुरा गांव निवासी भोलानाथ माली इंटर कालेज का सेवानिवृत्त चपरासी है। उसको छह पुत्री व एक पुत्र है। पुत्र महेंद्र कुमार क्षेत्र के रघईपुर प्राइमरी स्कूल का शिक्षक है। सभी पुत्रियों की शादी हो चुकी है। भोलानाथ ने अपनी पुत्री पुष्पा की शादी रामनरेश निवासी मुरदहवा मोड़ रेणुकुट सोनभद्र तथा आशा देवी की शादी रामनरेश के छोटे भाई सूरज के साथ की है। घरवालों के अनुसार आशा एक सप्ताह पूर्व ससुराल से मायके दुगरहा आई है। शनिवार की भोर उसका पति सूरज माली भी ससुराल आ गया।

  रविवार रात करीब आठ बजे भोलानाथ अपने पोते- पोती के साथ एक कमरे में सोने चला गया। इसी कमरे में दामाद सूरज भी अपने दो बेटे के साथ सोने पहुंच गया।   सभी एक कमरे में सो रहे थे।   रात करीब डेढ़ बजे  सूरज उठा और एक बड़े चाकू से अपने ससुर की गला रेतकर हत्या कर दी। ससुर के चीखने पर पोती की नींद खुल गई। पोती शालू (13) के जागते ही दामाद कमरे से भाग निकला। शोर गुल सुनकर पहुंचे मृतक के पुत्र महेंद्र ने  पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र ने बताया कि सूरज ने उसके पिता की हत्या क्यों कि इसके बारे में  कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें