फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला घायल लकड़बग्घा

Thu, 23 Feb 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
घायल लकड़बग्घा
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगहरा रेही मार्ग पर बुधवार को एक घायल जंगली जानवर पड़े होने की सूचना मिलने पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने जानवर को देख कर बताया कि यह लकड़बग्घा है। वन कर्मी घायल लकड़बग्घे को उपचार के लिए ले गए। 
विज्ञापन

बुधवार की सुबह रेही गहहरा मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे एक जानवर को घायलावस्था में पड़े देखा। जानवर को देखते ही वह डर गए और चीता चीता बोलते हुए गांव में पहुंचे। बताया कि सड़क किनारे एक घायल चीता पड़ा है। चीता की खबर लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सभी लाठी डंडा लेकर पहुंच। भारी संख्या में भीड़ इकटठा होने पर एक व्यक्ति ने वन अधिकारियाें को मामले से अवगत करा दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल लकड़बग्घे को लालगंज ले गई। वहां पशु चिकित्साधिकारी डा. ईश्वर देव नारायण ने उसका इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें